फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur News Sub inspector suspended after drunk video went viral

UP: 'मैं दरोगा हूं, IG-DIG भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते...', नशे में यह कहने पर पुलिसकर्मी हुआ निलंबित

Mon, 21 Jul 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खखरेरू (फतेहपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खखरेरू (फतेहपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

कनपुरवा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दूसरी ओर झाड़ियों में दरोगा को जमीन पर लेटा देखकर कुछ लोग पहुंचे और 112 पर सूचना दी। पुलिस को भी दरोगा ने उल्टा जवाब दिया। हालांकि, पुलिस उसे थाने ले गई।

विज्ञापन
Fatehpur News Sub inspector suspended after drunk video went viral
नशे में दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

'मैं दरोगा हूं, आईजी-डीआईजी भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते... सिर्फ ट्रांसफर हो सकता है मेरा। दरोगा हूं और दरोगा ही रहूंगा। मैं सर्वोसर्वा हूं। मेरा सिर्फ ट्रांसफर हो सकता है।' नशे में यह कहते हुए परवेजपुर चौकी में तैनात दरोगा रघुनाथ सिंह राजावत का वीडियो वायरल हो गया। इस पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने दरोगा को निलंबित कर जांच खागा सीओ को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

खखरेरू प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि मूलरूप से झांसी निवासी रघुनाथ सिंह परवेजपुर चौकी में प्रभारी के सहायक के तौर पर तैनात हैं। वे 9 से 12 जुलाई तक छुट्टी पर थे, लेकिन उसके बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अचानक जब वे थाने पहुंचे, तो ड्यूटी पर लौटने की प्रक्रिया के तहत अनुमति मांगी गई, जिस पर दीवान से उनका विवाद हो गया। इसके बाद दरोगा थाने से निकल गए और इलाके में घूमते रहे।

विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे कनपुरवा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दूसरी ओर झाड़ियों में दरोगा को जमीन पर लेटा देखकर कुछ लोग पहुंचे और 112 पर सूचना दी। पुलिस को भी दरोगा ने उल्टा जवाब दिया। हालांकि, पुलिस उसे थाने ले गई। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया। खागा सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि जांच चल रही है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed