{"_id":"610839e08ebc3e84060dc0bc","slug":"fatehpur-news-sibling-drowned-in-pond-death-fatehpur-news-knp643956081","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
सार
ग्रामीण खोजबीन करते हुए गांव के ही संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां पर नूर आलम का शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के प्रेमनगर मेंं दोपहर तीन बजे से लापता दो भाइयों के शव तालाब में मिले तो घर में कोहराम मच गया। देर शाम ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के प्रेमनगर निवासी आफताब चूड़ी बिक्री करने का व्यापार करते हैं। उनके दो पुत्र नूर आलम (12) व शाह आलम (10) सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से गायब थे। परिजन पहले खुद उनकी तलाश में जुटे थे। देर शाम जब वह नहीं मिले तो उन्होंने गांव के लोगों को बताया।
लोग खोजबीन में निकले। ग्रामीण खोजबीन करते हुए गांव के ही संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां पर नूर आलम का शव तालाब में उतराता मिला। दोनों के कपड़े व चप्पल तालाब किनारे रखे थे। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की तो शाह आलम का शव मिल गया। यह देख परिजन बिलख पड़े। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।