फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,samadhan day

डीएम साहब: टूटी वाटर लाइन सही करा दीजिए

Sun, 28 Feb 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,samadhan day
थरियांव। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सतपाल अंतिल ने संपूर्ण समाधान दिवस में थाने में समस्याएं सुनीं। कस्बे की टूटी वाटर लाइन की समस्या को सबसे ज्यादा लोगों ने उठाया। डीएम ने वाटर लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फरियादी रामबाबू साहू, राजा मोदनवाल, बब्लू मोदनवाल, गणेश दद्दा, सियाराम लोधी, सुरेश यादव, जयकरन लोधी, जुगराज लोधी, सगीर अहमद ने डीएम को बताया कि थरियांव की पाइप लाइन काफी समय से टूटी है। जब पानी टंकी से जलापूर्ति होती है, तो कस्बा तिराहे पर पानी भर जाता है। वाहनों के आवागमन से सड़क गड्ढों में बदल गई है। यहां से रोज मौरंग के लोड ट्रक निकलते हैं।
विज्ञापन

कई बार ट्रकों के टायर भी फट गए हैं। ऐसे में गिट्टियां छिटककर दुकानों तक पहुंच जाती है। कस्बा तिराहे की दुकानों में लगी कांच टूट चुकी हैै। डीएम ने जल्द समस्या से निजात का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही भूमि विवाद के नौ मामले आए। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने संबंधित लेखपाल को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह ने चकीवा चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। डीएम अपूर्वा दुबे ने लेखपाल उमेश रॉय को जमीन मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि चकीवा चौराहे पर चौकी बनने से पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी। क्षेत्र से ग्रामीणों को दूर चलकर थाने आना पड़ता है। इससे लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed