{"_id":"60870eb78ebc3e592e0eb93e","slug":"fatehpur-news-panchayat-chunav-fatehpur-news-knp625542627","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में माता-पिता और सिर पर लोकतंत्र की गठरी का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में माता-पिता और सिर पर लोकतंत्र की गठरी का भार
विज्ञापन
खागा। विजयीपुर ब्लाक का रामपुर मदद अलीपुर मतदान केंद्र पर सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर छेद्दी देवी (75) को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान कराने के लिए पहुंचे। इसी तरह सुबह 11 बजे हथगाम ब्लाक के मतदान केंद्र किशोई में चकपुरवा गांव निवासी रामचंद्र अपने पिता दुखीलाल निषाद (60) को सहारा देकर मतदान कराने के लिए पहुंचे। मतदान के प्रति बुजुर्गों यह जज्बा वास्तव में काबिल ए तारीफ था।
मतदान के दिन बुजुर्ग, असहाय, दिव्यांगों को बूथ तक पहुंचाने का जज्बा युवाओं में भी दिखा। किसी के परिजन उन्हें लेकर पहुंचे तो कुछ को गांव के युवाओं ने मतदान प्रक्रिया का साक्षी बनाया। उनके हाथों और कंधों पर बुजुर्गों का भार था तो सिर पर एक मजबूत लोकतंत्र की गठरी को संवारने का अहम जिम्मा। उनके अंदर मतदान का जज्जा इस कदर था कि उसके आगे तेज धूप, गर्म हवाएं और भूख-प्यास सब छू-मंतर थी।
करीब-करीब सभी मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों को सहारा देकर मतदान कराने के दृश्य देखे गए। गांव की सरकार बनाने के लिए लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। मतदान के प्रति जज्जा केवल युवाओं में ही नहीं बल्कि युवतियों में भी देखने को मिला। जिन्होंने खुद तो मतदान किया ही और घर की बुजुर्ग महिलाओं को सहारा देकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंची।
विज्ञापन
इसी क्रम में विजयीपुर विकास खंड के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए वृद्ध दुखिया देवी पहुंची। उन्होंने बताया कि गर्मी पड़ रही है, इसलिए उन्होंने सुबह ही मतदान कर दिया। हथगाम विकास खंड के आदर्श शोध विद्यालय रज्जीपुर छिवलहा में दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर कमला देवी (62) को उनके पति शिवपूजन गोद में उठाकर पहुंचे और मतदान कराया।