{"_id":"60870dfa8ebc3e8dae157cf9","slug":"fatehpur-news-panchayat-chunav-fatehpur-news-knp6255422116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार से पहले राजरानी ने लिया मतदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार से पहले राजरानी ने लिया मतदान का संकल्प
विज्ञापन
प्रेमनगर। रविवार की रात पति की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। उनका शव घर की दहलीज पर था लेकिन पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से पहले मतदान करने का संकल्प लिया। वह नाती के साथ मतदान केंद्र पहुंची और मतदान के बाद पति का अंतिम संस्कार किया। राजरानी का जज्बा देख हर कोई दंग रह गया।
ऐरायां विकास खंड के कसरेहटा गांव निवासी रामसजीवन (65) का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होना था। घर में पत्नी राजरानी देवी (60), पुत्र व नाती थे। इससे पहले कि परिवार के लोग पति के शव का अंतिम संस्कार करते, राजरानी अपने नाती पंकज कुमार व श्रवण कुमार के साथ कोडारवर गांव के प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया।
बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि पति का शव अभी दरवाजे पर रखा है। अगर, वह मतदान के लिए नहीं आती तो सारा दिन काम में फंसी रहती। इसलिए उन्होंने पहले मतदान और बाद में अंतिम संस्कार का फैसला किया। बताया कि पति बीमारी से ग्रसित थे और कई महीनों से इलाज चल रहा था। राजरानी का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।