{"_id":"6085b57e8ebc3e82aa0eb9f5","slug":"fatehpur-news-panchayat-chunav-fatehpur-news-knp625377895","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहनों से वोट डालने जा सकेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहनों से वोट डालने जा सकेंगे मतदाता
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुनाव में निजी वाहन से मतदाता पोलिंग बूथ से 200 मीटर पहले तक जा सकेंगे। हालांकि प्रत्याशी के वाहनों से मतदाता करने की स्वीकृति नहीं होगी। मतदान शुरू होने से समाप्ति तक पोलिंग बूथ पुलिस सुरक्षा में रहेगा। हर आधे घंटे में बूथ पर पुलिस की मोबाइल टीमें पहुंचती रहेंगी। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर 10 मिनट के अंदर भारी सुरक्षा बल बूथ पर पहुंचेगा।
बूथ में मतदाताओं की सुविधा के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिसमें इंफ्रारेड थर्मामीटर से लैस स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। यहां पर हर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बूथ के अंदर मोबाइल फोन, पानी की बोतल, लाइटर, माचिस या कोई धारदार वस्तु ले जाना प्रतिबंधित होगा। मतदाता कोई भी हो उसे वोट डालकर बूथ की परिधि से हटना होगा। अगर कोई बूथ पर भीड़ लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बूथ के बाहर व परिसर में पुलिस की संपूर्ण निगरानी रहेगी। डीएम अपूर्वा दुबे बताया कि प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से 200 मीटर दूर लगाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।