फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,panchayat chunav

18.53 लाख वोटर आज चुनेंगे गांव की सरकार

Sun, 25 Apr 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,panchayat chunav
फतेहपुर। जिले के 18.53 लाख मतदाता सोमवार यानी आज अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। सोमवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। मतदान करने के लिए 1352 पोलिंग स्टेशनों पर 3111 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधान पद की 833, जिला पंचायत सदस्य की 46 सीटों समेत बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल मिलाकर 18,019 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उधर, देर रात तक मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रत्याशी भी पूरी ताकत लगाते दिखे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शुरू होने वाली वोटिंग के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय और ब्लाक स्तर से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने सभी जोनल और सेक्टरों मजिस्ट्रेटों को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल दें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रत्याशी अपने बूथ एजेंट पहले ही तय कर चुके हैं। मतदान से पहलेेे सुबह एजेंट बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी, फिर वोटिंग शुरू होगी। गांव-गांव सीट जीतने की लगी प्रतिष्ठा के बीच वोटरों को बूथ तक पहुंचना भी चुनौती होगा। हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए गांव-गांव प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचा दी है। वहीं, प्रशासन ने विभागीय तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिले में सीटें और स्थिति के साथ मैदान में प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed