फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,lockdoun

साप्ताहिल लॉकडाउन: बाजारें बंद, सड़कें गुलजार

Mon, 26 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,lockdoun
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए लागू किया गया 59 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पंचायत चुनाव की वजह से सड़कों पर चहल कदमी रही, लेकिन किसी दुकान पर सामान खरीदने वालों की भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रवानगी की वजह से आवागमन देखने को मिला। रोजमर्रा की जरूरतों को हासिल करने के लिए बस्तियों में कुछेक दुकानें खुली, जो आधा शटर उठाकर रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराती रहीं। एक बात जो अच्छी कह रही कि जनता में मास्क को लेकर सजगता दिखाई दी। ज्यादातर चेहरों पर मास्क दिखाई दिए।
विज्ञापन

टेंपो व ई-रिक्शा न मिलने से परेशान हुए कार्मिक
दो दिन के लॉकडाउन के चलते टेंपो, ई-रिक्शा और आटो सड़कों पर नहीं दिखे। पंचायत चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को सड़कों पर देखा गया। वाहन सुविधा न होने पर एक एक वाहन पर तीन से चार लोग सवार होकर गंतव्य की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसवा ब्लाक जा रहे नहा विभाग के एक कार्मिक को अपनी बाइक में दो अन्य कार्मिकों को ज्वालागंज तक ले जाना पड़ा। खजुहा ब्लॉक की ड्यूटी करने जा रहे है पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को जयराम नगर चौराहे पर नहर विभाग के कर्मचारी को साथ ले चलने के लिए इंतजार करते देखा गया।

मास्क को लेकर दिखाई दी जागरूकता
रविवार को बेशक सड़कों पर शनिवार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही, लेकिन इस जमात में जागरूकता भी दिखाई दी। हर बाइक सवार का चेहरा मास्क से ढका दिखा। पैदल चलने वाले भी मास्क को लगाए दिखाई दिए। जिनके पास मास्क नहीं था वह रुमाल या अन्य कपड़े से चेहरा ढके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed