फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,khanan

ओटीपी बंद होते ही मौरंग खदानों की हकीकत देखने निकला प्रशासन

Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,khanan
फतेहपुर। ओटीपी बंद होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मौरंग घाटों का निरीक्षण किया गया। राजस्व टीमें पुलिस बल के साथ घाटों पर पहुंची और खदान संचालन की हकीकत देखी।
विज्ञापन

सदर एसडीएम प्रमोद झा और नायब तहसीलदार विकास पांडेय अपनी टीम के साथ सबसे पहले अढ़ावल घाट पहुंचे। यहां घाट के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इसी क्रम में उन्होंने अढ़ावल के 11 नंबर घाट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें ओटीपी बंद होने के बाद भी खनन होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

मगर जब टीम वहां पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। खदान के रास्ते पर ट्रकों के पहियों के निशान मिले लेकिन कोई भी मशीन नहीं मिली। इसी क्रम में एसडीएम बिंदकी विजय शंकर तिवारी, सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक, सीओ जाफरगंज दिनेशचंद्र मिश्र और अपर एसडीएम आशीष कुमार ने बिंदकी तहसील के बारा घाट का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे यहां भी बंद मिले। जांच करने गई टीमों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed