{"_id":"61cf4ad874f0922d436fa10c","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6728070135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर भगा दिया। पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें तीन ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ललौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि 2017 में उसकी शादी असोथर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसके जेवर छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। महिला ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। 15 फरवरी 2021 को कचहरी में उसकी मुलाकात उसके पति से हुई। पति उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने मामले की शिकायत असोथर थाने में की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।