{"_id":"61cf497ef114892ce342030c","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp672803716","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। कच्ची दीवार ढहने से छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी लल्लन कोरी मजदूरी के लिए सुबह निकला था। वह किसी तरह अपना घर परिवार चलाता है। उसकी पुत्री अंशिका (13) कक्षा आठ की छात्रा थी। गांव के भोगनाथ बाबा विद्या मंदिर में पढ़कर घर लौटी थी। तभी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और उसी में वह छात्रा दब गई। मोहल्ले के लोग हादसा देखकर दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन मलबे से छात्रा को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मां शांति और पिता लल्लन का हाल बेहाल हो गया। उसकी दो बहनें अवंतिका और अनुष्का हैं।
पिता ने बताया कि कई साल से पात्र होने के बाद भी मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर हर अधिकारी के यहां फरियाद किया लेकिन आवास नहीं मिल सका। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।