फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

टोकन के बाद भी नहीं तौला गया किसानों का धान

Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
सड़क में खड़े हुसैनगंज क्रय केंद्र में धान लेकर आए ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ऑनलाइन टोकन लेने के बाद भी किसानों के धान की तौल नहीं हो सकी। टोकन की तारीख में तौल कराने के लिए सुबह ही ट्रैक्टर में धान लाद कर किसान क्रय केंद्र पहुंच गए। केंद्र प्रभारी खरीद केंद्र तो पहुंचे, लेकिन किसानों के धान की तौल नहीं कराई। कई क्रय केंद्रों के गेट से सड़क पर ट्रैक्टरों की लाइन लग गई। वहीं, तौल न होने के कारण कुछ किसान धान लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

धान खरीद में बार-बार बदलाव से गुस्साए किसानों ने चंदौली जिले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ अभद्रता की। जिसके कारण विपणन शाखा की प्रदेश स्तरीय हड़ताल का ऐलान किया। शुक्रवार सुबह से सभी केंद्र प्रभारी हड़ताल पर रहे। इससे जिले के 26 क्रय केंद्रों में खरीद बंद रही। प्रत्येक क्रय केंद्र में 350 क्विंटल धान की तौल एक दिन में कराई जाती है। इस हिसाब से 9100 क्विंटल धान खरीद प्रभावित हुई। ऑनलाइन टोकन कराकर नंबर लगाने वाले किसान हाटशाखा के असोथर, थरियांव, हुसैनगंज, बहुुआ, मंडी समिति सदर, बिंदकी, किशनपुर, धाता, मलवां, अमौली क्रय केंद्र में किसान धान लेकर पहुंचे। वहां पर केंद्र प्रभारियों ने हड़ताल में होने की बात कह कर धान की तौल कराने से मना कर दिया। इससे किसान परेशान हुए।
विज्ञापन

किसान बोले
कठौता के किसान रामबाबू निषाद एक ट्राली धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। वहां पर धान खरीद बंद मिली। रामबाबू निषाद ने बताया कि पहले ऑनलाइन टोकन लिया था, जिसको 29 दिसंबर को रद्द कर दिया गया। फिर टोकन निकाला, तो शुक्रवार को तौल कराने की तारीख मिली थी, लेकिन नहीं हुई। सरकंडी गांव के किसान जितेंद्र कुमार ने कहा कि 60 क्विंटल धान की तौल कराने का टोकन ऑनलाइन शुक्रवार को मिला था। सुबह धान लेकर पहुंचे, लेकिन केंद्र प्रभारी मौके पर नहीं मिले। वहां पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि केंद्र प्रभारी हड़ताल पर हैं, इसलिए तौल नहीं होगी। जिला पंचायत सदस्य व किसान रामगोपाल ने बताया कि 24 दिसंबर को ऑनलाइन टोकन कराए थे, जिसको 29 दिसंबर की तारीख मिली थी। फिर टोकन रद्द कर दिया गया। दोबारा टोकन 31 दिसंबर को मिला। जब धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे तो तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
हाटशाखा केंद्र प्रभारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल रही है। अभी इनकी हड़ताल खत्म नहीं हुई है। केंद्र प्रभारियों से बात की जा रही है कि तौल शुरू करा दें। चंदौली के प्रकरण में किसानों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
-- अविनाश झा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
भुगतान न करने पर 27 क्रय केंद्रों के खरीद पर लगी रोक
फतेहपुर। किसानों से धान की खरीद करने के बाद भुगतान न करने वाले 27 क्रय केंद्रों पर रोक लग गई है। यह क्रय केंद्र नैफेड और यूपीएसएस संस्था के हैं। डिप्टी आरएमओ अविनाश झा ने बताया कि 17.50 करोड़ रुपये का बताया है। नैफेड के 17 क्रय केंद्रों पर 14 करोड़ रुपये और यूपीएसएस के 10 क्रय केंद्रों पर साढ़े तीन करोड़ रुपये का भुगतान बताया है। किसानों के खाता में रुपये पहुंचने के बाद ही इन क्रय केंद्रों में धान की खरीद शुरू कराई जाएगी।

कार्य बहिष्कार से नहीं हो सकी खरीद, किसान लौटे
खागा संवाद के अनुसार कार्य बहिष्कार के कारण खागा, हथगाम, धाता के सभी आठ क्रय केंद्रों में खरीद बंद रही। लक्ष्य के अनुसार करीब चार हजार क्विंटल धान की खरीद नहीं हुई। टोकन तिथि पर आए फूलचंद्र, मेवालाल, राम सिंह, ओमप्रकाश आदि किसान दिनभर तौल का इंतजार करते रहे। चार बजे वापस चले गए। इन किसानों ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को कार्य बहिष्कार पर थे। इसकी जानकारी किसानों को नहीं थी। पहले से जानकारी होती तो वह नहीं आते। विपणन निरीक्षक विनोद जायसवाल ने बताया कि संगठन के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के निर्देश पर कार्य बहिष्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed