फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

जाते-जाते 269 करोड़ की सौगात दे गया साल 2021

Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आज साल 2021 का आखिरी दिन है। अपने आप में तरह-तरह की यादें संजोए यह वर्ष जाते-जाते कई सौगात दे गया। अलग-अलग वर्ग में कई ऐसी परियोजनाएं धरातल पर उतरीं, जो जनपदवासियों के हित में हैं। वहीं, गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग, शहर में पाइपलाइन से गैस सप्लाई और सीवर लाइन जैसी कई परियोजनाएं ऐसी भी रहीं जिनका बखान केवल नेताओं की बयानबाजी तक ही सीमित रहा। इनसे संबंधित काम धरातल पर नहीं उतर सके। सरकारी आंकड़ों की मानें तो 2 अरब 69 करोड़ 62 लाख की भारी भरकम धनराशि से दस परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया गया। जो अब तैयार होकर हमारे सामने हैं। साल 2021 में मिलीं ऐसी परियोजनाओं की बानगी दिखाती रिपोर्ट -
विज्ञापन

ओम घाट भिटौरा में पर्यटन विकास कार्य
- भिटौरा स्थित ओम घाट, भृगु तपोवन, सहिमापुर के पर्यटन का विकास कार्य पूरा हुआ। इस काम में 3 करोड़ 77 लाख की लागत आई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने स्वामी विज्ञानानंद की पहल पर उत्तरवाहिनी गंगा को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए इस परियोजना की नींव रखी थी। अब यह स्थान ओम घाट आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

कृषि कल्याण केंद्र तेलियानी
किसानों को खाद बीज की सहूलियत देने के लिए कृषि कल्याण केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव शासन में लंबित था। जिसके तहत 80-80 लाख की कीमत के तीन केंद्रों का एस्टीमेट तैयार हुआ। जिससे विकास खंड तेलियानी, भिटौरा और हथगाम में कृषि कल्याण केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक चीरघर फतेहपुर।
शहर के बाईपास में 97 लाख की लागत से आधुनिक चीरघर का निर्माण कराया गया। जिससे शवों के साथ आने वाले परिजनों के बैठने की व्यवस्था हो सकी। चीरघर में फ्रीजरों की क्षमता भी बढ़ाई गई।
स्पोर्ट्स कॉलेज
शहर से चार किमी. की दूरी स्थित नेवलापुर में 33 करोड़ 64 लाख की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रथम फेज का निर्माण कार्य पूरा हुआ। जिससे यहां की बाउंड्रीवाल से लेकर प्रशासनिक भवन और छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। अब अगले फेज में कॉलेज के छात्रों के प्रैक्टिस करने के लिए ग्राउंड तैयार किया जाना है।
गौ संरक्षण केंद्र बुढ़वां
अमौली ब्लॉक के बुढवां में 1 करोड़ 20 लाख की लागत से गो संरक्षण केंद्र का निर्माण किया गया। यह जनपद की सबसे समृद्ध गोशाला है। जिसमें पक्का निर्माण कराया गया है, ताकि यहां लाए जाने वाले मवेशी बाहर न जा सकें और यहीं उनके रहने-खाने और उपचार की व्यवस्था होगी।
राजकीय महाविद्यालय बहुआ
बहुआ में 11 करोड़ 71 लाख की लागत से राजकीय महाविद्यालय बहुआ का बनकर तैयार हुआ। बहुआ नगर पंचायत और विकास खंड क्षेत्र होने की वजह से अब यहां के छात्रों को पढ़ाई के लिए फतेहपुर नहीं आना पड़ेगा। महाविद्यालय की इमारत बनकर तैयार है।
अमर शहीद ठा. जोधा सिंह अटैया ठा. दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज
शहर से चार किमी दूर हाईवे पर 214.03 करोड़ की लागत से ठा.जोधा सिंह अटैया ठा. दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हुआ। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया। मेडिकल कॉलेज की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जनपद समृद्ध हुआ है।

पीएचसी मुुबारकपुर गेरिया
1.90 करोड़ की लागत से मुबारकपुर गेरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। जिससे ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं की सहूलियत मिलेगी। इस क्षेत्र की आबादी अभी भी उपचार के लिए झोलाछाप और नीम-हकीम पर निर्भर है या फिर शहर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed