{"_id":"61ce03364d04cd6f4b05a63b","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6726471143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के शगुन मैरिज हॉल को प्रशासन ने अधिग्रहीत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के शगुन मैरिज हॉल को प्रशासन ने अधिग्रहीत किया
विज्ञापन
गुन मैरिज हाल का निरीक्षण करते एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य व तहसीलदार सर्वेश सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर पालिका चेयरमैन के शगुन मैरिज हॉल को चुनाव सामग्री रखवाने के लिए गुरुवार दोपहर प्रशासन ने अधिग्रहीत किया है। अचानक पुलिस-प्रशासन के पहुंचने से तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। दरअसल भाजपा नेता की पिटाई के मामले में जेल में बंद चेयरमैन के सभासद पुत्र हाजी रजा का मैरिज हॉल में पूरा हस्तक्षेप है। प्रशासन को देखकर मैरिज हॉल पर लोग कार्रवाई का अंदेशा जताने लगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अपूर्वा दुबे के अधिग्रहण आदेश में बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित बक्सों और सामग्री रखने के लिए तीन सदस्यीय टीम स्थल चिह्नित करने के लिए गठित की थी। टीम की रिपोर्ट के मुताबिक जिला अस्पताल के सामने स्थित शगुन पैलेस को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से अधिग्रहीत करने का आदेश जारी किया।
शगुन पैलेस को अधिग्रहीत करने के लिए गुरुवार दोपहर एसडीएम एनपी मौर्या, तहसीलदार सर्वेश सिंह और कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी फोर्स समेत पहुंचे। प्रशासन ने मैरिज हॉल का निरीक्षण किया। उसके बाद अधिग्रहीत की नोटिस चस्पा की। नोटिस की प्रतिलिपि शगुन मैरिज हॉल की संचालक नगर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून और मैरिज हॉल की दूसरी साझेदार आयशा खातून को सौंपी है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी लगी। लोगों में शगुन के विवादित होने की चर्चा तेज हो गई। लोग बड़ी कार्रवाई का अंदेशा जताने लगे। चेयरमैन के सभासद पुत्र हाजी रजा भाजपा नेता फैजान रिजवी पर हमला किए जाने के मामले में जेल में निरुद्ध हैं।