फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

बगैर अनुमति नर्तकियों के डांस का वीडियो वायरल

Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। बिना अनुमति के नर्तकियों के डांस का बुधवार रात वीडियो वायरल हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डांस बंद कराया। आयोजक के खिलाफ धारा 144 और महामारी एक्ट के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी सूरजबली की पौत्री आयुषी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। यहां नर्तकियों का डांस देखने के लिए भीड़ जमा थी। नाच-गाने का वीडियो किसी ने वायरल किया। वीडियो वायरल की सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार रात में मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आयोजक के होश उड़ गए। पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति मांगी। सूरजबली अनुमति नहीं दिखा सके। उपनिरीक्षक की ओर से थाने में सूरजबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि धारा 144 के उल्लंघन में धारा 188 और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed