{"_id":"61ce010f527c1d47cf269431","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6726468181","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार की आबादी जलापूर्ति से प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार की आबादी जलापूर्ति से प्रभावित
विज्ञापन
कोतवाली का खराब पड़ा नलकूप। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के पॉश इलाके में तीन दिनों से 20 हजार की आबादी जलापूर्ति से प्रभावित है। चौक क्षेत्र का नलकूप स्थायी रूप से खराब होने से यह समस्या पैदा हुई। जलापूर्ति बहाल करने में जलकल विभाग के कर्मचारी लगे हैं। फिलहाल चौक क्षेत्र में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। नया नलकूल लगाने के लिए कोतवाली परिसर में जमीन चिह्नित की गई। टेंडर प्रक्रिया के साथ बोरिंग में एक से डेढ़ महीने का समय लगना तय है।
सदर कोतवाली परिसर में लगे नलकूप से कटरा अब्दुल गनी, चंदियाना, महारथी, रस्तोगीगंज, महदेवन टोला, सरांय, चौक आदि मोहल्लों में जलापूर्ति होती थी। इस नलकूप का बोरवेल बैठने से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पानी का संकट पैदा हो गया। जलकल विभाग ने नलकूप खोलकर जलापूर्ति चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। संपन्न आबादी होने के कारण कुछ लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। मध्यम और गरीब परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
अवर अभियंता जलकल विजय कुमार ने बताया कि कोतवाली परिसर में लगा नलकूप स्थायी रूप से खराब हो गया है। कोतवाल ने परिसर में नया नलकूप लगाने की अनुमति दे दी है। नई बोरिंग कराने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। इस दौरान जलापूर्ति बहाल करने के लिए नजदीकी नलकूपों की जलापूर्ति प्रभावित क्षेत्र की वाटर लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को जरूरत का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मोहल्लेवासी बोले
कटरा अब्दुलगनी मोहल्ला निवासी जीतू हयारण का कहना है कि जलापूर्ति बंद होने से सबसे बड़ी समस्या दुकानदारों को हो रही है। क्षेत्र में लगे गिने चुने हैंडपंपों में पानी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। बड़े दुकानदार बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं। चौक निवासी लाला का कहना है कि ठंड का मौसम होने से लोगों को कम दिक्कत हो रही है। अगर गर्मी का मौसम होता तो स्थिति बहुत खराब हो जाती। अगर गर्मी के मौसम तक दूसरा नलकूप न लगा, तो क्षेत्र में पानी के लिए मारामारी मचना तय है। कटरा अब्दुलगनी निवासी फरहीन का कहना है कि मोहल्ले में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। जो चल भी रहे हैं, उनका पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में पड़ोसियों के यहां लगे सबमर्सिबल पंप से पानी लेना पड़ रहा। पानी के लिए खासी दिक्कत पैदा हो गई है। चौक निवासी शालू का कहना है कि नगर पालिका के टैंकर सड़कों पर खड़े होते हैं। घर से दूर खड़े टैंकर से पानी घर तक लाने में खासी दिक्कत होती है। कई बार सड़क तक पानी लाने के लिए आना-जाना पड़ता है। इसके बावजूद घर में पानी की कमी बनी रहती है।