फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

ड्यूटी के दौरान बीमारी से सैनिक का निधन, परिजन बेहाल

Fri, 27 Aug 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
चौडगरा। काफी समय से बीमार चल रहे एक सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। गुरुवार को बटालियन के सैनिक शव को लेकर गांव पहुंचे और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

कल्यानपुर के गूंझी गांव निवासी सुरेश कुमार पाल (40) सेना में नायक के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2002 में एएससी सेंटर लखनऊ से भर्ती हुए थे। बेंगलुरू में ट्रेनिंग की थी। इस समय मध्य प्रदेश के सागर में 536 बटालियन में सेवा दे रहे थे। वह हाल ही में 15 दिन के अवकाश पर घर आए थे।
विज्ञापन

17 अगस्त को उनकी वापसी हुई थी। जहां वह पेट दर्द की समस्या से परेशान थे। उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 अगस्त को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। यह खबर उनके घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। बुधवार की आधी रात बटालियन के साथी शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के साथ आए सूबेदार उमेश यादव और धनंजय ने बताया कि वह पेट की बीमारी से परेशान थे। गुरुवार को सुरेश कुमार पाल का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सुरेश कुमार अपने पीछे मां सुखदेई, पत्नी रामश्री, पुत्र विपुल (8) व अतुल (6) को छोड़कर गए हैं। पत्नी व बच्चे गोपालगंज में रहते हैं।

दोनों बच्चे बिंदकी के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। सुरेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने बताया कि एक अगस्त को ही कच्चे घर की कोठरी गिर जाने से सुरेश के पिता पूशू पाल की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के समय सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू और भाजपा नेता देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed