{"_id":"6122a22b8ebc3e79da568052","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp647656192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सितंबर से शुरू होंगे कक्षा नौ, 11 के पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह सितंबर से शुरू होंगे कक्षा नौ, 11 के पंजीयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के बच्चों के पंजीयन की तारीख निर्धारित कर दिया है। पंजीयन 15 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्तूबर तक चलेगा। रविवार को डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी जोन प्रभारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम की सूचना भेजी है।
शिक्षा सत्र 2021-22 में कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक पंजीयन शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकेंगे।15 से 20 सितंबर के बीच प्रधानाचार्य उनके कार्यालय से चालान में हस्ताक्षर कराकर वापस लेंगे। प्रधानाचार्य प्रति छात्र 50 रुपये की दर से जिला कोषागार में जमा कर छह अक्तूबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक प्रधानाचार्य नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के डाटा वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। सात और आठ अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड डाटा की त्रुटियां चेक करेंगे। 10 से 17 अक्तूबर के बीच वेबसाइट पर त्रुटियों का सुधार कर सकेंगे।
इसके बाद 25 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली और कोषागार में जमा धन की पर्ची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। यहां से सभी अभिलेख क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाएंगे। डीआईओएस ने बताया सभी प्रधानाचार्य तय समय से प्रक्रिया पूरी करेंगे। अगर समय से प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है, तो प्रधानाचार्य ही उसके उत्तरदायी होंगे।