{"_id":"61099a078ebc3e88bf799e27","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp644155945","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में ही ऑनलाइन खाद बिक्री का बदल दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में ही ऑनलाइन खाद बिक्री का बदल दिया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ऑनलाइन भुगतान पर ही खाद बिक्री का आदेश 24 घंटे में ही बदल गया। सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता ने नया आदेश जारी किया है कि अब ऑनलाइन के साथ नगद रुपये देकर भी किसान खाद खरीद सकेंगे। इससे किसानों को राहत मिल गई है।
अमर उजाला ने तीन अगस्त के अंक में नई व्यवस्था से जुड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें नगद भुगतान पर खाद की बिक्री बंद होने और ऑनलाइन भुगतान पर ही किसानों को खाद दिए जाने की नई व्यवस्था उजागर की गई थी। ऑनलाइन भुगतान से किसानों को खासी परेशान हो रही थी।
मुरांव सहकारी समिति में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। खबर प्रकाशित होने के अगले दिन नई व्यवस्था पर सहायक निबंधक रामनयन ने मंगलवार को दोबारा आदेश जारी किया। जिसमें क्यूआर कोड से खाद बिक्री किए जाने के साथ नगद रुपये पर भी किसानों को खाद दिए जाने का विकल्प दिया गया।
विज्ञापन
रामनयन सिंह ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन भुगतान के लिए सचिव प्रेरित करेंगे। जो किसान क्यूआर कोड व ऑनलाइन भुगतान करने में असमर्थ हैं, उनसे नगद रुपये लेकर खाद दी जाएगी।