फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु के ऊपर, यमुना का बढ़ा 69 सेमी जलस्तर

Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। लगातार हुई बारिश से गंगा, यमुना का जलस्तर अभी भी उफान पर है। जहां गंगा का पानी चेतावनी बिंदु के ऊपर हैं, वहीं, यमुना नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में यमुना का 69 सेमी जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

गंगा नदी में चेतावनी बिंदु 99.86 पर है और खतरे का निशान 100.86 पर है। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर 99.93 मीटर पर है। वहीं, यमुना नदी में खतरे का निशान 100 मीटर और चेतावनी बिंदु 99 मीटर है। सोमवार को यमुना जलस्तर 90.97 मीटर पर था, जो मंगलवार को 69 सेमी बढ़कर 91.56 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित होने वाले बिंदकी क्षेत्र के काली कुंडी, बिंदकी फारम, जाड़े का पुरवा हैं। यहां पर प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण टीम को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम विजयशंकर तिवारी ने कहा कि अभी बाढ़ से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। फिर भी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed