फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

मंडलायुक्त ने राजकीय निर्माण निगम पर बैठाई जांच

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। जिला मुख्यालय के निरीक्षण पर आए मंडलायुक्त संजय गोयल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। जिसमें उन्होंने 50 लाख से अधिक की लागत से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एक दशक से निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था के कामों के लिए जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने देखा कि राजकीय निर्माण निगम को जून 2011 में 3.74 करोड़ की लागत का स्वास्थ्य केंद्र बनाने का काम दिया गया था। जिसका स्टीमेट बाद में बढ़कर 4.87 करोड़ हो गया। इसी क्रम में दपसौरा में भी 3.74 करोड़ की लागत का स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए अप्रैल 2015 में काम दिया गया। इसका भी स्टीमेट बढ़कर 5.9 करोड़ हो गया लेकिन काम यहां भी आजतक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिससे नाराज मंडलायुक्त ने राजकीय निर्माण निगम के परियोजना निदेशक को जमकर लताड़ लगाई और पीडब्ल्यूडी और सीटीओ की कमेटी गठित कर जांच करने के आदेश दे दिए। इसी क्रम में आरईएस और यूपीएसआईसी पर भी गोशालाओं के निर्माण के टेंडर न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश, एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम विनीता सिंह और तीनों तहसीलों के एसडीएम के साथ समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद मंडलायुक्त महिला व पुरुष अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट को देखा, प्लांट में प्रशिक्षित तकनीक सहायक रखे जाने को कहा। महिला अस्पताल में जनरल वार्ड, बाल रोग विभाग, लेबर रूम, एमएनसीयू और एसएनसीयू देखा।

मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे
मंडलायुक्त निर्माणाधीन मेडिकल कालेज अल्लीपुर भी पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा, जलनिकासी, सीवरेज लाइन आदि मूलभूत सुविधाएं का ध्यान रखने को कहा। कहा कि लैब के निर्माण के दौरान प्रोफेसर की सलाह जरूर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed