{"_id":"60f86b578ebc3e6da62b04da","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp641612257","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे तक दुकान में घुसे रहे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे तक दुकान में घुसे रहे चोर
विज्ञापन
मुरली ज्वैलर्स में इसी नकब के जरिए अंदर घुसे चोर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। मुरली ज्वैलर्स में चोर करीब डेढ़ घंटे तक चोरी करते रहे, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हैरत की बात यह है कि मनोज कुमार की दुकान से 100-150 मीटर दूर लालूगंज तिराहे पर पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। बावजूद इसके वारदात होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करती है।
मनोज कुमार ने दुकान के अंदर चार सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चोर चेहरे पर गमछा बांधकर नीचे उतरे और सबसे पहले उन्होंने तीन कैमरों को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शीशे और लकड़ी की अलमारी को खोलकर जेवर व कैश निकाला। फुटेज के अनुसार चोर रात में करीब एक बजे दुकान में पहुंचे और ढाई बजे वापस निकले। इस दौरान वह अपने साथ तीन टूटे कैमरे, एलईडी टीवी उठा ले गए। एक कैमरा व डीवीआर छोड़ गए। इस कैमरे की फुटेज से पुलिस को जांच करने का मजबूत प्रमाण मिला है।
ओम ज्वैलर्स की छत पर बैठकर लगाई नकब
मनोज की शॉप की बगल में ओम ज्वैलर्स है। अनुमान के तहत चोर ओम ज्वैलर्स की दुकान पर पीछे से चढ़कर छत पर आए और छत पर बैठकर उन्होंने मनोज की दुकान में नकब लगाई और अंदर घुस गए।
विज्ञापन
चार आरोपी और एक का चेहरा दिखा
दुकान के अंदर चोरी करने के लिए घुसे चोर, चार की संख्या में थे। जिन्होंने मुंह छिपा रखा था। हालांकि लकड़ी की अलमारी तोड़ते समय एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में साफ दिख गया है। जिसके जरिए पुलिस उसकी पहचान करने में लगी हुई है।
तिजोरी को तोड़ने का हुआ प्रयास
चोरों ने दुकान में रखी लोहे की तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जांच के दौरान तिजोरी पर भी ठोकर व रगड़ के निशान मिले हैं। पुलिस ने यहां से फिंगर प्रिंट लिए हैं।