फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

गंगा नदी के असनी घाट पर बहकर आया शव

Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
हुसैनगंज। गंगा नदी में शवों के बहकर आने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर गंगा में छह शव मिलने के बाद मंगलवार को भी एक शव गंगा में उतराता मिला। एसडीएम सदर और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मल्लाहों से शव निकलवाया और कोरोना प्रोटोकाल को तहत उसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

रविवार को मलवां थानाक्षेत्र के कोटिया गांव में गंगा नदी किनारे लोगों ने एक शव देखा था। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और शव का अंतिम संस्कार कराया था। इसी दिन हुसैनगंज क्षेत्र में गंगा नदी में पांच शव उतराते मिले थे। यह सभी बहकर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इन शवों को नदी में निकलवाकर अंतिम संस्कार कराया था। मंगलवार की सुबह असनी घाट पर नदी में लोगों ने एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। एसडीएम सदर प्रमोद झा, तहसीलदार विदुषी सिंह और हुसैनगंज पुलिस असनी घाट पहुंची और मल्लाहों के जरिए शव को बाहर निकलवाया। क्षत-विक्षत हो चुके शव का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed