{"_id":"608855af8ebc3e591536fc18","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6256997167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजतूपुर में 14 घंटे में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजतूपुर में 14 घंटे में पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के अजतूपुर गांव में बीते 14 घंटे के अंदर पांच लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर एसडीएम प्रहलाद सिंह अजतूपुर पहुंचे और स्वास्थ्य टीम को जांच कर इलाज करने को कहा। मरने वाले एक युवक के परिजनों ने पूर्व प्रधान पर वोट के खातिर शराब पिलाने का आरोप लगाया हैं।
सोमवार रात आठ बजे रामबहादुर (65) की सबसे पहले मौत हुई। इसके बाद सुरेंद्र कुमार (45) फिर हरीपाल (50) की मौत हुई। इसी प्रकार अमित कुमार (26), फिर रामबली के पुत्र जसवंत (22) की तबियत खराब हुई, तो परिजन हथगाम सीएचसी ले गए। वहां पर चिकित्सक ने इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जसवंत और अमित की मौत हो गई।
खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ग्रामीणों की मौत की खबर सुनकर गांव पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि दो लोग काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। एक युवक बहुत शराब पीता था। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय टीम को गांव के लोगों की जांच व इलाज करने को कह दिया गया है।