{"_id":"6050f9c08ebc3e76a36eb560","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6180677148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों को 15 का और मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों को 15 का और मिला मौका
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली बकायेदारों के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना की तारीख 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। बकाएदारों को 15 दिन का और समय मिला है। जिन बकायेदारों ने अभी तक योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया है उन्हें विभाग ने एक और मौका दिया है। योजना के तहत बकाये बिल पर ब्याज 100 फीसदी माफ किया जाएगा।
दो लाख 32 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं में से 35 हजार उपभोक्ताओं ने एक मार्च से 15 मार्च के बीच में पंजीकरण करा करके योजना का लाभ लिया है। अभी भी एक लाख 97 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने योजना के तहत अपनी पंजीकरण नहीं कराया है। इस कारण अभी भी घरेलू कनेक्शन के एक लाख 74 हजार और निजी ट्यूबवेल के 22 हजार उपभोक्ताओं पर बकायेदारी बनी हुई है।
इन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि बिजली बिल में 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का समय 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। बकायेदार उपभोक्ता अपने नजदीक के उपकेंद्र में जाकर अपना पंजीकरण कराकर 31 मार्च से पहले बकाया जमा कर दें। इसके बाद जिनका बिजली बिल बाकी रहेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।