{"_id":"603a8cb98ebc3e14fe0346fd","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6145668141","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 जोड़ों ने अग्रि के सात फेरे लेकर साथ निभाने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 जोड़ों ने अग्रि के सात फेरे लेकर साथ निभाने का किया वादा
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जिले के तीन विधान सभा क्षेत्र में आयोजन हुआ। इसमें 80 जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया। अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपये का समान दिया गया। प्रत्येक जोड़े के खाते में 30-30 हजार रुपये भेजे जाएंगे। सबसे ज्यादा 36 जोड़ों का विवाह मलवां ब्लाक में संपन्न कराया गया।
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक परिसर में 23 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कार्यक्रम की शुरूआत की। विधायक ने बर्तन, मोबाइल, साड़ी, चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान देकर विदा किया। इस मौके पर बीडीओ गोपीनाथ पाठक, धाता बीडीओ मुकेश कुमार, एडीओ आईएसबी धनराज कोटार्य, एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण नीरज कुमार और बलराम कुमार, सूरज कुमार, राजू सोनकर, एआर कोआपरेटिव रामनयन, हिमांशु त्रिपाठी, रवि तिवारी, अनिल सिंह, योगेश सिंह, निरंजन शुक्ला, दीपिका सिंह, रीतू पटेल आदि मौजूद रहे।
अमौली प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के एक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। 21 जोड़ों ने सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह ने जोड़ों को प्रमाणपत्र दिया और विवाह के बाद सामान दिया। इस मौके पर एडीएम विनीता सिंह, समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा, बीडीओ कमलकिशोर कमल, कैलाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मलवां ब्लाक में 36 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल ने जोड़ों को उपहार भेंट किया और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर एडीएम विनीता सिंह, बीडीओ तेलियानी प्रतिमा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मलवां आशीष सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, डब्लू शुक्ला, अजय सिंह पटेल, ग्राम विकास अधिकारी मनीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।