फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,eduaction,pgt exam

अपना मास्क लगाकर केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे अभ्यर्थी

Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news,eduaction,pgt exam
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने पीजीटी और पैट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार को डीआईओएस ने कार्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि इस बार कोई भी अभ्यर्थी अपना मास्क लगाकर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। अभ्यर्थी का मास्क डस्टबिन में डालने के बाद उसे केंद्र से नया मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 17 व 18 अगस्त को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर और भानुमती इंटर कॉलेज थरियांव शामिल हैं। पहली पाली में केंद्र के अंदर 8:30 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र के अंदर कोई भी अभ्यर्थी 9:30 बजे तक ही प्रवेश कर सकेगा। इसके बाद केंद्र का गेट बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा 10 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी के गेट पर सघन तलाशी होगी। इसके बाद कक्ष के अंदर सघन तलाशी होने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ पाएगा। अभ्यर्थी को आईडी के साथ राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित फोटोयुक्त पहचान पत्र अलग से लाना होगा। संदिग्ध अभ्यर्थी को सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक शपथपत्र लेकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीटी की पहले दिन की परीक्षा चारो केंद्रों में होगी। पहली पाली में 1133 और दूसरी पाली में 1172 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज को छोड़कर अन्य तीनों केंद्रों में परीक्षा होगी। दूसरे दिन पहली पाली में 1103 और दूसरी पाली में 720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित
मोबाइल, घड़ी, आईपैड़, पैनड्राइव, डेटाकवर, कैलकुलेटर, हाथ घड़ी, एटीएम कार्ड, कोई भी विद्युत सामग्री, कान मशीन, धातु से बनी कोई वस्तु, कागज, मानचित्र और ब्लूटूथ उपकरण आदि।
पैट परीक्षा 24 को होगी
फतेहपुर। पैट के परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में 24 अगस्त को होगी। यह जानकारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed