{"_id":"60dcbd3d8ebc3e09cd5c94a9","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6374949153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : पंखा, कूलर भी नहीं सुखा पाए पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : पंखा, कूलर भी नहीं सुखा पाए पसीना
Fri, 02 Jul 2021 02:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:47 PM IST
सार
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती भी परेशान कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI
विस्तार
मानसून शुष्क होते ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह चटख धूप ने उमस और बढ़ा दी। 24 घंटे में अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़कर 41 पर पहुंच गया। कूलर, पंखे की हवा भी राहत नहीं दिला पाई। मौसम विभाग ने दो से पांच जून के बीच हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहने की बात भी कही गई है। इससे लोगों को तेज धूप से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक वाहनों की संख्या भी कम देखी गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती भी परेशान कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर एक बजे के बाद गर्मी ने तेवर चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। धूप में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। छाया में भी खडे़ होने पर पसीना टपकने लगता। रात को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर के समय लोग पेड़ों के नीचे बैठे हुए दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी गर्मी इसी तरह रहेगी। दो से पांच जुलाई के बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है। तब कुछ पारा में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन