फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Minor misdeed with innocent girl, condition worsened due to excessive bleeding

फतेहपुर: मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, अधिक खून बहने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Mon, 11 Oct 2021 02:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Oct 2021 02:02 PM IST
सार

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी। इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा।

विज्ञापन
Fatehpur: Minor misdeed with innocent girl, condition worsened due to excessive bleeding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

फतेहपुर में एक नाबालिग ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत अधिक खून बहने से बिगड़ गई। रविवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी। इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा।
विज्ञापन


वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की। तो उसने पड़ोसी में रहने वाले लड़के के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बच्ची को लेकर शनिवार को एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई और जिला महिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। मां ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां उसकी हालत में सुधार आया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed