फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: In the name of employment, 300 youths cheated of 54 lakhs

फतेहपुर : रोजगार के नाम पर 300 युवकों से 54 लाख की ठगी

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: In the name of employment, 300 youths cheated of 54 lakhs
फतेहपुर। नौकरी के नाम पर ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। इसमें दो युवाओं ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवाओं का आरोप है कि कंपनी ने करीब 300 युवाओं से 50 लाख से भी अधिक की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के भुसड़ी गांव थाना मुबारकपुर के रहने वाले बृजलाल चौहान पुत्र नारायण चौहान व आदमपुर गांव थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ निवासी कृष्णा चौहान पुत्र केदार चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के मुन्ना कुमार ने बीमारी व बेरोजगार मुक्त भारत अभियान से जुड़कर हर महीने 20-20 हजार रुपये कमाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके लिए मुन्ना ने उन दोनों से 18-18 हजार रुपये भी अपनी संस्था में जमा करने के लिए कहा। दोनों ने रकम जा करा दी, उन्हें बताया गया कि कंपनी का नाम डीबीआर वायरो रिसर्च है और इसका आफिस शक्तिमान पेट्रोल पंप के बगल राधानगर पीएसी रोड फतेहपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना ने उन्हें बताया कि कंपनी के मालिक व पदाधिकारी गणेश निवासी उत्तराखंड, नितिन निवासी सहारनपुर, राजकुमार निवासी मध्य प्रदेश, प्रियरंजन राजपूत निवासी बिहार हैं। जब वह दोनों रोजगार के लिए फतेहपुर आए तो उनसे कहा गया कि अब वे भी अपने नाते-रिश्तेदारों से इसी तरह 18 हजार रुपये जमा कराए।

इस पर उन दोनों ने इन्कार करते हुए अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकाया जाने लगा। दोनों पीड़ितों ने बताया कि संस्था ने करीब 300 लोगों को इस ठगी के जाल में फंसा रखा है। इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर संस्था से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed