{"_id":"62d458101bcc4b2b41260358","slug":"fatehpur-father-arrested-for-raping-daughter-fatehpur-news-knp7080860177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। बताया कि वह घटना के समय पूरी तरह से होश में था। उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ शुक्रवार दोपहर दुष्कर्म किया था। शाम को जब उसकी पत्नी घर आई तो उसे घटना के बारे में पता चला।
बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उसने कोतवाली में पहुंचकर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी अवधेश को पुलिस को खोज रही थी। अवधेश को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में खागा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे कृष्णपाल उर्फ फोकी निवासी कस्बा सोहन, ईंटगांव को गिरफ्तार किया है।