फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Death of pregnant woman, husband accused of beating, lawsuit

फतेहपुर : गर्भवती महिला की मौत, पति पर पिटाई का आरोप, मुकदमा

Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Death of pregnant woman, husband accused of beating, lawsuit
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े शकुंतला के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। तीन दिन पूर्व पति ने गर्भवती पत्नी के मायके जाकर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। इससे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। भाई का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दिलावलपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि उसकी आठ माह की गर्भवती बहन शकुंतला देवी की पति की पिटाई से मौत हुई है। बहन की शादी दो साल पहले पधारा निवासी संजय पुत्र रामबहादुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ससुरालीजन पति संजय, सास सुमन, ससुर रामबहादुर, देवर संदीप कुमार मोटर साइकिल, अंगूठी आदि की मांग करने लगे। सामान न मिलने पर बहन को प्रताड़ित करते। इससे अजिज आकर बहन मायके आ गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले पति संजय उससे मिलने घर आया था और अकेला पाकर उसे लात व घूंसे से पीटा। बहन के शोर मचाने पर पति भाग गया। पति की पिटाई के कारण गर्भवती बहन शकुंतला के पेट में दर्द होने लगा। उसे फतेहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त बहन की रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति, ससुर व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शकुंतला देवी। संवाद

शकुंतला देवी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed