{"_id":"61d919fae272e114051b756e","slug":"fatehpur-dcm-hit-the-pickup-three-killed-one-injured-in-khaga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: डीसीएम ने मारी पिकअप में टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: डीसीएम ने मारी पिकअप में टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
Sat, 08 Jan 2022 10:29 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:29 AM IST
सार
थरियांव से पिकअप में शकरकंद लादकर रायबेरली जा रहे किसानों की पिकअप शुक्रवार की रात महिंचा मंदिर के पास पंचर हो गई। किसान खागा से एक मिस्त्री धर्मेंद्र यादव को ले गए। धर्मेन्द्र टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आई एक डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर के बाद पलटी पड़ी पिकअप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महिचा मंदिर चौकी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात 10 बजे बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खराब खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप ठीक करा रहे पिता-पुत्र और गाड़ी ठीक कर रहे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे का शिकार पिता-पुत्र रायबरेली के रहने वाले थे जबकि मैकेनिक खागा कस्बे का निवासी था। रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी इसरार उर्फ बब्बू (50) सब्जी आढ़ती हैं। वह अपने पुत्र सरफराज (25) व पिकअप चालक जुल्फिकार (30) निवासी सरैया राजन थाना भदोखर रायबरेली के साथ पिकअप लेकर शुक्रवार को थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव आया था।
विज्ञापन
यहां से शकरकंद खरीद कर पिकअप में लोड करके रात को वापस लौट रहे थे। महिचा मंदिर चौकी ओवरब्रिज पर पिकअप खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो इसरार, सरफराज ने लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उन्हें खागा नौबस्ता बाईपास निवासी मैकेनिक धर्मेंद्र विश्वकर्मा उर्फ भूरा (20) का फोन नंबर दिया।
विज्ञापन
यह लोग रात में एक छोटा हाथी (मैजिक गाड़ी) से खागा आए और धर्मेंद्र को बुलाकर महिचा मंदिर ओवरब्रिज ले गए। गाड़ी के पास खड़े होकर धर्मेंद्र उर्फ भूरा मरम्मत कर रहा था, जबकि इसरार, सरफराज व जुल्फिकार वहां खड़े थे।
रात करीब 10 बजे कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई। टक्कर लगने से इसरार उर्फ बब्बू, उसके पुत्र सरफराज और मैकेनिक धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
जबकि गाड़ी के अंदर बैठा चालक जुल्फिकार घायल हो गया। हादसा देख चौकी पुलिस ने डीसीएम चालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी पकड़ ली। घायल जुल्फिकार को हरदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य को मोर्च्युरी भेज दिया गया। धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
जबकि गाड़ी के अंदर बैठा चालक जुल्फिकार घायल हो गया। हादसा देख चौकी पुलिस ने डीसीएम चालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी पकड़ ली। घायल जुल्फिकार को हरदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य को मोर्च्युरी भेज दिया गया। धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।