{"_id":"60b640d6fff3ce7d3a7dafbe","slug":"fatehpur-corpse-flowi-in-ganga-again-officers-arrived-and-performed-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गंगा में फिर बहकर आया शव, असनी घाट पर मल्लाहों ने निकाला, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गंगा में फिर बहकर आया शव, असनी घाट पर मल्लाहों ने निकाला, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
Tue, 01 Jun 2021 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:45 PM IST
सार
प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी गंगा नदी में शवों का बहकर आना जारी है। फतेहपुर में पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग जगहों पर गंगा किनारे शव मिलने से अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कराया अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में गंगा नदी में शवों के बहकर आने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर गंगा में छह शव मिलने के बाद मंगलवार को भी हुसैनगंज में एक शव गंगा में उतराता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मल्लाहों से शव निकलवाया और उसका अंतिम संस्कार कराया।
रविवार को मलवां थानाक्षेत्र के कोटिया गांव में गंगा नदी किनारे लोगों ने एक शव देखा था। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और शव का अंतिम संस्कार कराया था। इसी दिन हुसैनगंज क्षेत्र में गंगा नदी में पांच शव उतराते मिले थे। यह सभी बहकर यहां पहुंचे थे।
पुलिस ने इन शवों को नदी में निकलवाकर अंतिम संस्कार कराया था। मंगलवार की सुबह असनी घाट पर नदी में लोगों ने एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। हुसैनगंज पुलिस असनी घाट पहुंची और मल्लाहों के जरिए शव को बाहर निकलवाया। क्षत-विक्षत हो चुके शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी बहकर आया था शव
फतेहपुर के अल्लीपुर में गंगा नदी में रविवार की सुबह पॉलीबैग में भरा हुआ एक शव बहकर कोटिया गांव किनारे आकर फंसा था। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी। कोविड संक्रमण से मौत होने की आशंका पर लोगों ने प्रशासन को इसकी खबर दी थी।