फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Container crushes bike riders, father and son, three dead

ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, कंटेनर ने रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Container crushes bike riders, father and son, three dead
चंद्रशेखर की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
हसवा/थरियांव। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर पूर्वी हाईवे के पास गुरुवार शाम करीब डायवर्जन से पहले ब्रेकर पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर नीचे गिरे, तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में पिता और उसके छह साल के बेटे समेत तीन की मौत हो गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो गांव निवासी चंद्रशेखर लोधी (40) थरियांव थाना क्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर निवासी साढ़ूू पित्तन के घर गया था। साढ़ू के घर में उसकी पत्नी सीमा और बेटा शुभम (6) कुछ दिन पहले गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम वह साढ़ू के भाई गुलशन की बाइक लेकर उनके पड़ोसी रामबरन (40) पुत्र बाबूलाल के साथ कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था। यह देख चंद्रशेखर का बेटा शुभम भी घूमने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो चंद्रशेखर ने बेटे को अपने साथ बैठा लिया। आंबापुर पूर्वी हाईवे पर डायवर्जन से पहले ब्रेकर पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आए कंटेनर ने तीनों को रौंद दिया।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसा देखकर ढाबा संचालक ने कंटेनर चालक को पकड़ कर ढाबे में बैठा लिया लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। करीब साढ़े सात बजे सीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।

तब पुलिस ने यातायात बहाल कराया। सीओ ने बताया कि कंटनेर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

बहन अकांक्षा के साथ शुभम की फाइल फोटो

बहन अकांक्षा के साथ शुभम की फाइल फोटो- फोटो : FATEHPUR

आंबापुर हादसा स्थल पर मौजूद गमजदा परिजन

आंबापुर हादसा स्थल पर मौजूद गमजदा परिजन- फोटो : FATEHPUR

आंबापुर में मौके पर जांच करते थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय व लगी भीड़

आंबापुर में मौके पर जांच करते थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय व लगी भीड़- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed