फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Car collided with auto, one dead, nine injured, accident near toll plaza

फतेहपुर :कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक मरा, नौ घायल, टोल प्लाजा के नजदीक हुआ हादसा

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Car collided with auto, one dead, nine injured, accident near toll plaza
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो व बिखरी सब्जी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। नवीन मंडी खागा से सब्जी लेकर पुरइन जा किसानों से भरी एक ऑटो में प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि ऑटो व कार सवार समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से इलाज के बाद घायल अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

पुरइन गांव निवासी चंद्रभान उर्फ गोलू (17) पुत्र दिनेश लोधी, ननकू (30), वीरेंद्र (40), अंगन (38), श्रीबाबू (35), धर्मपाल (45), रामबाबू (48) किसान है। मंगलवार की सुबह सभी एक ऑटो से नवीन मंडी खागा पहुंचे और सब्जी लेकर गांव लौट रहे थे। पुरइन गांव के पास हाईवे पर मोड़ बंद होने के कारण वह टोल के नजदीक पहुंचे। वहां से घूमकर अपने गांव की ओर आने लगे। जैसे ही ऑटो मोड़ से घूमा तो प्रयागराज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चंद्रभान उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार अन्य सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार में सवार गुलाब रब्बानी (40) निवासी प्रतापपुर थाना हंडिया प्रयागराज, राकेश उपाध्याय (35) निवासी नैनी, मोहम्मद सैफ (32), हासिम (38) निवासीगण करेली प्रयागराज, निशा (30) गुलाब चंद्र निवासी फतेहपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज मझिलगांव प्रवीण सिंह पहुंचे और घायलों को वाहनों का इंतजाम कर हरदो सीएचसी भेजा। जबकि शव को शव गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed