फतेहपुर भाजपा युवा मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल युवा सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पार्टी की नीतियों की बताते कहा कि हम सब सौभाग्य शाली है कि राम मंदिर हम सबके सामने बनने जा रहा है। हर दो जिलों के बीच में एक मेडिकल कालेज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क गरीब मध्यम वर्गीय सभी को ध्यान में रखकर सरकार सभी के उत्थान के लिए काम कर रही है।
संबोधन के समापन पर देशी उत्पादों की खरीद की शपथ दिलवाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, शिवाकांत सविता, विमलेश पांडेय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सावन गुप्ता, आशीष तिवारी, ऐश्वर्य चंदेल, रोहित शर्मा, कुलदीप मौर्या, प्रशांत ओमर सहित अन्य युवा कार्यकर्ता जुड़े रहे।