फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers of Berraon are earning good income from the cultivation of green brinjal.

Fatehpur News: हरे बैंगन की खेती से बेर्रांव के किसान कर रहे अच्छी आमदनी

Fri, 12 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Berraon are earning good income from the cultivation of green brinjal.
फोटो-21-हादसे के बाद रात को हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। असोथर विकास क्षेत्र के बेर्रांव गांव में किसानों के लिए हरे बैंगन की खेती मुनाफे वाली साबित हो रही है। गांव के करीब 150 किसान 50 हेक्टेयर भूमि पर बैंगन उगाकर सात माह तक प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं। कई किसान तीन से चार लाख रुपये तक कमा ले रहे हैं।
विज्ञापन

किसान पहले गेहूं की खेती करते हैं और मार्च में बैंगन की पौध लगाकर निरंतर नगद आय प्राप्त करते हैं। पौध तैयार करने के लिए किसान हर साल बीज लाते हैं और जैविक खाद, हरी खाद व गोबर की खाद का अधिक इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


किसान अजय गौतम ने बताया कि सही समय पर बोआई और उचित देखभाल से बैंगन बेहतरीन लाभ देता है। दो माह बाद फसल तैयार हो जाती है और प्रतिदिन पांच से छह पिकअप बैंगन व्यापारी ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप शुक्ला, मन्नू अग्निहोत्री, वेद प्रकाश, सतीश, ओमप्रकाश गौतम, गब्बर मौर्या, गोपी शुक्ला, अखिलेश और अशोक का कहना है कि बैंगन की यह नकदी फसल 30 से 50 रुपये किलो तक बिक जाती है। चित्रकूट, कर्बी, सतना और प्रयागराज से व्यापारी खुद गांव आकर खरीदारी करते हैं।

फोटो-21-हादसे के बाद रात को हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-21-हादसे के बाद रात को हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-21-हादसे के बाद रात को हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-21-हादसे के बाद रात को हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed