फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers are worried about fertilizers and seeds

Fatehpur News: किसान खाद और बीज के लिए परेशान

Sat, 11 Oct 2025 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about fertilizers and seeds
फोटो-01-बडौरी टोल प्लाजा में भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते
चौडगरा (फतेहपुर)। कानपुर–प्रयागराज हाईवे स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां राकेश टिकैत ने कहा, जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों में किसान खाद और बीज की किल्लत से जूझ रहे हैं। किसानों को उच्च गुणवत्ता का आलू बीज उपलब्ध कराया जाए। बीते दिनों आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकैत राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह के भदबा स्थित आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे अजरौली गांव के एक अन्य निजी कार्यक्रम में भी शामिल होने रवाना हुए। इस अवसर पर अशोक उत्तम, नवल पटेल, रामसहाय पटेल, रेहाना परवीन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)


किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं सरकार

धाता जा रहे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खागा पश्चिमी बाईपास पर एक होटल में रुके। यहां पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राकेश टिकैत ने कहा, सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। किसानों को खाद की परेशानी सता रही है। उन्हें अच्छी गुणवत्ता के आलू बीज की जरूरत है। स्मार्ट मीटर को देश व्यापी समस्या बताते हुए कहा, इसके जरिये बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। इसका दुष्परिणाम जनता को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed