{"_id":"57eab1524f1c1b3d62573e5f","slug":"farmer-shot-dead-was-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या, बवाल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गोली मारकर हत्या, बवाल हुआ
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लकड़ियां डालकर ग्रामीणों ने अधिकारियों का रोका रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर थानाक्षेत्र के तारनडेरा निवासी रामबहादुर निषाद(45) की बेटी संजना और भतीजी काजल गांव किनारे खेत पर घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदने गई थी। पड़ोसी गांव मवईधाम निवासी मन्ना सिंह ने अपने खेत से मिट्टी खुदाई करने को मना किया।
बच्चियों की पिटाई कर भगा दिया और तसला छीन लिया। यह सुनकर रामबहादुर उलाहना देने पहुंचा। इसी बात पर रामबहादुर और मन्ना के बीच झगड़ा हो गया। तभी मन्ना का बेटा कल्लू पहुंच गया। आरोप है कि रामबहादुर ने फावड़े से कल्लू पर हमला कर दिया।
इस पर मन्ना सिंह के ललकारने पर कल्लू लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और रामबहादुर पर फायर कर दिया। गोली उसकेदाहिनी ओर पेट में लगी। जिससे रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और रामबहादुर का शव देखकर भड़क उठे। ग्रामीण क ल्लू की तलाश में नलकूप पर पहुंचे और ट्रैक्टर में आग लगाकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
भीड़ देखकर कल्लू का परिवार भाग निकला। ग्रामीणों ने घर के बाहर छप्पर में आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल से शव उठाकर थाने पहुंची और एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों ने रामबहादुर को मृत घोषित किया।
पुलिस के शव उठा ले जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने अमौली जोनिहां रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। करीब चार घंटे बाद अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।
एएसपी आरके यादव ने बताया कि मृतक के भाई लक्ष्मण प्रसाद की तहरीर पर मन्ना सिंह और उसके पुत्रों कल्लू, संतोष, राजा भइया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मन्ना सिंह और राजा भइया को दो नाली बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने अफसरों को घेरा
हत्याकांड के बाद एएसपी आरके यादव, सीओ जाफरगंज मदन सिंह, सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह ने मामले को किसी तरह से शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीण तारनडेरा गांव से निकल कर बाहर सड़क पर आ गए। इससे चांदपुर हमीरपुर मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया। अफसरों को रोकने के लिए लकड़ियां डाल दी। पुलिस प्रशासन के सारे वाहन गांव के अंदर फंस गए।
अधिकारियाें का घेराव कर मुआवजे का मुद्दा उठाया। एसडीएम एसपी सिंह ने किसान दुर्घटना बीमा योजना का पांच लाख रुपये, तीन बीघे पट्टे की जमीन समेत सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के खिलाफ दूसरा आरोप आगजनी का लगाया। उसे भी पुलिस अधिकारियों ने मानकर तहरीर में दर्ज कराया। एएसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों पर हत्या और आगजनी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही सारा खुलासा हो सकेगा।
------