{"_id":"6a3d78ab284b69602b098466","slug":"farmer-riding-bike-dies-in-road-accident-woman-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157422-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास बुधवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही महिला घायल हो गई।
किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी निवासी सुरेश (35) किसान थे। वह खखरेरू कस्बा निवासी रिश्ते में फुफेरी सास सावित्री देवी (40) पति सरवन को बाइक से घर लेकर जा रहे थे। सावित्री को बृहस्पतिवार सुबह रायबरेली में इलाज कराने जाना था। थाना क्षेत्र के कस्बा ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे में दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल से सुरेश को कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सावित्री देवी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन घायल
फतेहपुर। सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी मुन्नूलाल पुत्र अनेश (10), सोनाक्षी (12) और पत्नी पूनम को लेकर बाइक से रिश्तेदार के घर शहर जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास बाइक फिसलने में अनेश और सोनाक्षी घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरांय हार निवासी जितेंद्र निमंत्रण से घर आ रहा था। शहर के वर्मा चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होने से बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया।