फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer returning from a gathering run over by dumper, dies.

Fatehpur News: निमंत्रण से लौट रहे किसान को डंपर ने कुचला, मौत

Tue, 13 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from a gathering run over by dumper, dies.
फाइल फोटो-01-राजेंद्र भान सिंह उर्फ पिंटू सिंह। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में मुत्तौर-ललौली मार्ग पर रविवार रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसा कोर्राकनक गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कोर्राकनक गांव निवासी किसान शिवराज सिंह का पुत्र राजेंद्र भान सिंह उर्फ पिंटू सिंह (46) रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे महना गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही मुत्तौर की ओर से ललौली जा रहे डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से राजेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन चालक डंपर समेत भाग गया था। ललौली थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed