फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer killed by kicking with bricks

ईंट-पत्थर से कूंचकर रिश्तेदार को मार डाला

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by kicking with bricks
जाफरगंज। समसपुर गांव में शुक्रवार रात एक किसान को उसके ही रिश्तेदार युवकों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर मार डाला। पहले इन लोगों ने घर में ही मिलावटी शराब पिलाने की कोशिश की थी। विफल हो जाने पर खाने-पीने के बाद बहाने से गांव के बाहर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

समसपुर निवासी मुन्नीलाल निषाद (55) किसान थे। उनकी पत्नी चंद्रवती ने बताया कि भारतपुर गांव में पुरानी रिश्तेदारी है। रिश्तेदार बृजेश निषाद अपने दोस्त दिनेश निषाद को लेकर रात लगभग नौ बजे घर आया। दोनों ने घर में खाना खाया। उन दोनों ने शराब पी और पति को शराब पिलाने की कोशिश करने लगे। उसे शराब में मिलावट करने की आशंका हुई तो उसने पति का शराब भरा गिलास फेंक दिया। तब खाने-पीने के बाद पति को दोनों गांव के बाहर तक छोड़ने के बहाने साथ ले गए। गांव के बाहर ईंट-पत्थर से सिर और चेहरे पर हमला कर पति को मरणासन्न कर दिया। मरा जानकार पति को छोड़कर चले गए। गांव के कुछ लोगों ने पति को लहूलुहान देखकर सूचना दी तो वह आसपास के लोगों के साथ पहुंची। सांसें चलती देखकर सीएचसी बिंदकी ले गए। डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। हैलट में मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि आरोपी बृजेेश की पत्नी रीना छह अक्तूबर को पति के ममेरे भाई सागर के साथ चली गई थी। पति ममेरे भाई की मदद करते हैं। इसी खुन्नस में बृजेश ने उनकी हत्या की है। सीओ संजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले खून के नमूने लिए। सीओ ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed