{"_id":"5884fac94f1c1b6f35efee53","slug":"farmer-died-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की ठंड से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदापुर गांव में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के किसान रामकृपाल रैदास (42) की शनिवार रात ठंड लगने से मौत हो गई। अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया।
रामकृपाल रैदास के पास नाममात्र की जमीन थी। वह परिवार का भरण पोषण मजदूरी से करता था। घर लौटने के बाद शनिवार की शाम कपड़े धोने तालाब किनारे चला गया था। देर शाम घर लौटने के बाद अचानक उसे ठंडक लगने लगी। उसके सीने में दर्द शुरू हो गया।
उसकी चीख पर परिजन इलाज के लिए लेकर दौड़े। गांव के पास क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल को रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गई। चचेरा भाई सुरेंद्र जिला अस्पताल से शव लेकर वापस गांव लौट गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी श्रीमती रो-रोकर बेहाल हो गईं। रामकृ पाल अपने पीछे चार बच्चों किरन, सुमन, रीशू, छोटू को छोड़ गया है।