{"_id":"69c5804c29b3c69fd80edf95","slug":"family-goes-to-watch-ramlila-thieves-break-lock-and-steal-15-lakh-from-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151663-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रामलीला देखने गया परिवार, घर में ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रामलीला देखने गया परिवार, घर में ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
बकेवर। रामलीला देखने गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बुधवार रात करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी किसान अतुल पटेल ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव में रामलीला देखने गए थे। छोटा भाई अंकुर बाहर के कमरे में सो रहा था। सुबह लौटने पर घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए।
चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इससे पहले 23 मार्च को पतारी गांव में किसान सुरेश पटेल और उनके भाइयों शिवगोपाल, कृष्ण औतार व सत्येंद्र के घरों में भी कुंडी काटकर चोरी की वारदात हुई थी। तीन दिन बाद फिर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।