फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Explain the tricks of vote counting in detail to the personnel.Explain the tricks of vote counting in detail to the personnel.

Fatehpur News: कार्मिकों को विस्तार से समझाए मतगणना के गुर

Tue, 04 Jun 2024 03:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 04 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Explain the tricks of vote counting in detail to the personnel.Explain the tricks of vote counting in detail to the personnel.
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रेक्षक आईएएस रिचा ने की।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे मतगणना कार्मिक अपने परिचय पत्र व ड्यूटी आदेश के साथ मतगणना परिसर में रिपोर्ट करेंगे। मतगणना कार्मिक डिकोडिंग सेंटर में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद निर्धारित मतगणना टेबल पर पहुंचेंगे। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतगणना की शुरुआत प्रपत्र 17 सी के मिलान से होगी। इसके बाद एड्रेस टैग, ग्रीन सील आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डाक मतपत्र से मतगणना कैसे की जानी है, मतदाता की घोषणा पत्र 13 (क) के परीक्षण, लिफाफा 13 (ख), 13 (ग) खोलने की प्रक्रिया समझाई। डाक मतपत्र पर पड़े वोट की मतगणना की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14-14 होंगी विधानसभावार टेबल
प्रत्येक विधानसभा के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वरसुपरवाइजर, मतगणना सहायक और मतगणना सहायक चतुर्थ श्रेणी 114-114 कुल 456 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
...........................
मध्यरात्रि से मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
फतेहपुर। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सोमवार की मध्यरात्रि से जिले की सीमा बालू, मौरंग और गिट्टी लदे ट्रकों के प्रवेश प्रतिबंधित होगा। महोबा, हमीरपुर, बॉदा, झॉसी एवं जालौन आदि जनपदों से उपखनिज लदे ट्रकों का प्रवेश जनपद सीमा नहीं मिलेगा। प्रतिबंध मंगलवार की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। जनपद के खनन पट्टाधारक, भंडारण करने वालों को निर्देशित किया कि प्रतिबंधित समय में खनिज की निकासी न कराएं।

..........................
अधिकारियों को सॉफ्टवेयर से मतगणना दी गई जानकारी
लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना की पारदर्शिता के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोग से निर्धारित साफ्टवेयर में अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में आयोग के सामान्य प्रेक्षक ललटनपुई वानचुंग आईएएस, रिचा आईएएस एवं जिला निर्वाचन सी इंदुमती की देखरेख में संंपन्न हुआ। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएस गौतम, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed