{"_id":"68bdd03f32f6f2e52d0fe6b1","slug":"engineer-got-married-a-second-time-by-hiding-his-first-marriage-fir-lodged-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140356-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पहली शादी छिपाकर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पहली शादी छिपाकर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। पहली शादी छिपाकर इंजीनियर ने किशनपुर की युवती से शादी कर ली। शादी के बाद दहेज में 10 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के मलूकबारी कछरा निवासी जयवीर सिंह की पुत्री रेनुका की शादी 25 जनवरी 2023 राजस्थान प्रांत के अजमेर निवासी गौरव गुंजन सिंह के साथ हुई थी। पति गौरव गुंजन सिंह इंजीनियर और ससुर पिता विजय प्रताप अवर अभियंता हैं।
पैतृक गांव धाता में भूमि, अजमेर में 14 प्लाॅट, फ्लैट और एक मकान समेत करीब 20 करोड़ संपत्ति है। शादी के बाद पता लगा कि पति गौरव गुंजन सिंह की पूर्व में एक पत्नी थी। यह बात छिपाई थी। इसका पता लगने पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
शादी के बाद नौ दिसंबर को एक पुत्र हुआ। पति, सास मालती देवी, ससुर विजय प्रताप सिंह, ननद परिवर्तना सिंह ने उसके जेवर छीनकर 11 जनवरी 2024 को पीटकर घर से निकाल दिया। दहेज में 10 लाख रुपये साथ लेकर आने की बात कही। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।