फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Encounter: Three robbers arrested, one shot

Fatehpur News: मुठभेड़ तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी

Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encounter: Three robbers arrested, one shot
फतेहपुर। मुठभेड़ में तीन लुटेरों को रविवार भोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगी है। आरोपी छह फरवरी को बाइक में बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले थे। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस, चार सोने के लॉकेट, बाइक और 610 रुपये नकद बरामद किए है।
विज्ञापन

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि इंटेलिजेंस विंग प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी और थरियांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की संयुक्त टीम गश्त पर थी। रामपुर के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वह बाइक मोड़कर भागने लगे। बाइक फिसलने से रामपुर मैदान के पास गिर गए। पुलिस को आते देख फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर निवासी शानू गौतम के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। उसके साथी मलवां थाने के बैजानी निवासी मोहम्मद सैफ व भगवंतपुर निवासी अतुल कुमार को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों ने छह फरवरी को खागा कोतवाली की लौकियापुर निवासी सोमवती के गले से माला छीन ली थी। वह पति लालचंद्र प्रजापति के साथ बाइक से घर जा रही थी। महिला और उसका बच्चा बाइक से गिरकर घायल हुए थे। पुलिस ने माले के चार लॉकेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed