{"_id":"c287783f666e7ecd1ffb096d48194940","slug":"encompass-against-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली संकट के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की चली आ रही अघोषित कटौती को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर धरना दिया। इन किसानों ने शासन प्रशासन को कोसते हुए चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति रोस्टर के अनुसार शुरू नहीं कराई गई तो रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को भाकियू नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसान मुगलरोड स्थित बिजली उपकेंद्र में पहुंच गए। यहां घेराव करने के साथ ही धरने में बैठे किसानों ने सभा शुरू कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अशोक उत्तम, रामेंद्र सिंह, सूखीराम, देव नारायन पटेल, धर्मपाल सिंह, नवल सिंह, राम सहाय ने शासन व प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह किसान विरोधी रवैया अपना रहा है। मांग किया कि बिंदकी, जोनिहां, जाफरगंज फीडरों को डबल ग्रुप में 18 घंटे बिजली प्रतिदिन दी जाए। उपकेंद्रों में लगे ट्रांसफार्मरों को बदलकर उनके स्थान पर क्षमता वाले ट्रांसफार्मर रखे जाएं। जर्जर केेबिलों को बदलवाया जाए ताकि किसानों की फसल सूखने से बचाई जा सके।
विज्ञापन