फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Employment servants recommended suspension

रोजगार सेवकों के निलंबन की संस्तुति

Sat, 01 Aug 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 01 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employment servants recommended suspension

मनरेगा कार्यों लापरवाही पर अस्वाबक्सपुर व बहरामपुर के रोजगार सेवकों के निलंबन की संस्तुति की गई। शुक्रवार को विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान बीडीओ राजीव गुप्ता ने विकास कार्यों में हीलाहवाली पर यह फरमान सुनाया। इसके बाद लोहिया समग्र गांव पुरबुजुर्ग गांव के निरीक्षण में लोहिया आवास पूरे न पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी को 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक परिसर में पेंशन, आवास, मनरेगा आदि की समीक्षा बैठक में बीडीओ के तेवर से ब्लाक कर्मी सहमे रहे। उन्होंने अस्वाबक्सपुर व बहरामपुर की समीक्षा ली। ग्राम विकास अधिकारी केपी सिंह यादव ने जो रिपोर्ट प्रस्तुत की, उसमें काम हाशिए पर नजर आया। उन्होंने दोनों गांवों के ग्राम रोजगार सेवकों के निलंबित किए जाने की संस्तुति कर दी। इसके अलावा समीक्षा में मीसा गांव के ग्राम विकास अधिकारी अशोक सोनकर को हटाने करके केपी सिंह को चार्ज दे दिया। यह कार्रवाई ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान के बीच चली आ रही खटास को लेकर की गई। बीडीओ ने समीक्षा के बाद लोहिया समग्र गांव पुरबुजुर्ग का दौरा किया। यहां पर ग्रामीणों से मिल रही योजनाओं की जानाकारी मांगने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने समाजवादी पेंशन का मामला जोर शोर से उठाया। कुछ ग्रामीणों ने लोहिया आवास अपूर्ण होने की जानकारी दी। जिस पर बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी अशोक सोनकर को 15 अगस्त तक हर हाल में अधूरे आवास पूर्ण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इंसेट
सफाई कर्मी हटाया
बीडीओ राजीव गुप्ता ने शुक्रवार को राजस्व ग्राम एकारी के सफाई कर्मी अशोक कुमार हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने बताया कि इस गांव मेें पहले से ही एक सफाई कर्मी की तैनाती है। दो सफाई कर्मी की व्यवस्था केवल लोहिया गांवों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed